{"_id":"57d3fdf24f1c1bb461317d0a","slug":"amar-ujala-poll-rahul-gandhi-ayodhya-visit-is-a-political-stunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: चुनावी स्टंट है राहुल गांधी का अयोध्या दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: चुनावी स्टंट है राहुल गांधी का अयोध्या दौरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 Sep 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
रोड शो के दौरान राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों यूपी के मिशन पर है। 'देवरिया से दिल्ली' की अपनी चुनावी यात्रा से राहुल, प्रदेश में कांग्रेस के खोए हुए जनाधार को वापस लाने की कोशिश कर कर रहे हैं। कांग्रेस हमेशा से हिंदुत्व की राजनीति करने से बचती रही है ऐसे में जब गुरुवार को राहुल गांधी अयोध्या पहुंचे तो यह सवाल उठने लगा कि क्या कांग्रेस अपनी इस इमेज को तोड़ना चाह रही है?
ऐसा प्रश्न इसलिए उठा क्योंकि बाबरी विध्वंस के करीब 22 के साल के बाद गांधी परिवार का कोई सदस्य अयोध्या पहुंचा था। अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों के साथ रायशुमारी की।
अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठको से पूछा कि 'राहुल गांधी के अयोध्या जाने को आप किस नजरिए से देखते हैं?' इस पोल में 4 हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक पाठकों की यही राय थी कि राहुल गांधी का अयोध्या दौरा चुनावी स्टंट है।
विज्ञापन
पोल में पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला-यह एक चुनावी स्टंट है, दूसरा- कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर है, तीसरा- इसके राजनीतिक मायने नहीं हैं। कुल शामिल 4104 पाठको में से 3,276 पाठक यानी 79.82 फीसदी ने कहा कि राहुल गांधी का अयोध्या दौरा चुनावी स्टंट है।
पोल में शामिल 579 पाठकों यानी 14.11 फीसदी पाठकों ने कहा कि राहुल गांधी का अयोध्या जाना इस बात का इशारा करता है कि कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर है। वहीं 249 यानी 6.07 फीसदी पाठकों ने कहा कि राहुल के अयोध्या दौरे के कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं।