{"_id":"5c828c82bdec2214374a66fb","slug":"amar-ujala-poll-rafale-will-not-the-biggest-issue-in-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : राफेल मामला नहीं बनेगा लोकसभा चुनाव 2019 का सबसे बड़ा मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : राफेल मामला नहीं बनेगा लोकसभा चुनाव 2019 का सबसे बड़ा मुद्दा
Fri, 08 Mar 2019 09:08 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही अलग-अलग मुद्दों पर कुर्सी पर कब्जा जमाने की फिराक में हैं। आतंकवाद, राष्ट्रवाद, राफेल जैसे मामले चुनाव की दशा-दिशा बदलने का माद्दा रखते हैं। इनमें राफेल ऐसा मुद्दा है जिसे लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेरने में लगा हुआ है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इन सब मुद्दों में सबसे बड़ा मुद्दा क्या होगा।
विज्ञापन
इसी को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल में सवाल किया था कि क्या राफेल मामला लोकसभा चुनाव 2019 का सबसे बड़ा मुद्दा साबित होगा? सवाल के जवाब में कुल 5397 वोट पड़े। इनमें 39.58 फीसद लोगों ने माना कि राफेल मुद्दा ही सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरेगा वहीं 60.42 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राफेल सबसे बड़ा मुद्दा नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन