{"_id":"577dd0e34f1c1b6f0c7fbb64","slug":"amar-ujala-poll-public-opinion-says-controversy-main-reason-smriti-irani-dispute-the-hrd-ministry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 55 फीसदी ने माना विवादों के चलते हुई HRD से स्मृति की छुट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 55 फीसदी ने माना विवादों के चलते हुई HRD से स्मृति की छुट्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियां अगर किसी ने बटोरी तो वह मानव संसाधन मंत्री से कपड़ा मंत्री बनाई गई स्मृति ईरानी हैं। हालांकि उनके मंत्रालय में बदलाव को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं।
स्मृति ईरानी का मंत्रालय बदले जाने के बाद से ही लगातार अटकलों का दौर चल रहा है, सोशल मीडिया पर लोग जहां इसे डिमोशन बताकर चटकारे ले रहे हैं तो राजनीतिक हलकों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
एक चर्चा ये भी है कि उन्हें कम अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी देकर यूपी के आने वाले विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है। स्मृति ईरानी के रोल को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर अमर उजाला ने जनता की राय जाननी चाही।
विज्ञापन
अमर उजाला पोल के जरिए जनता से पूछा गया कि आखिर स्मृति ईरानी को एचआरडी मंत्रालय से कपड़ा मंत्रालय भेजे जाने की क्या हो सकती है वजह?
इस सवाल के जवाब में जनता के सामने तीन विकल्प रखे गए। (1.) यूपी में प्रियंका गांधी से मुकाबले के लिए, (2.) एचआरडी मंत्रालय में लगातार हुए विवादों की वजह से, (3.) कपड़ा मंत्रालय में रोजगार के नए मौके तलाशने के लिए।
आगे की स्लाइड में जानिए क्या रहा जनता का जवाब?

पोल में तीन हजार एक सौ उनहत्तर वोट पड़े
जनता ने अमर उजाला पोल में जमकर हिस्सा लिया। पोल में जनता ने दूसरे विकल्प को ज्यादा वोट किए, यानी लोगों की एक राय बनी है कि एचआरडी में लगातार विवादों के चलते स्मृति ईरानी का मंत्रालय बदला गया। दूसरे विकल्प के पक्ष में एक हजार सात सौ अड़तीस वोट पड़े। जो करीब 55 फीसदी के आस-पास है।
वहीं पहले विकल्प को एक हजार सड़सठ वोट मिले। ये कुल वोटों का करीब 34 फीसदी है। यानी, यूपी चुनावों में प्रियंका से मुकाबले के लिए स्मृति के मंत्रालय में बदलाव को भी जनता अहम मान कर चल रही है।
तीसरे विकल्प को महज 364 वोट मिले, जो कुल वोटों का महज 11.49 फीसदी है। यानी, कपड़ा मंत्रालय में रोजगार के नए मौके तलाशने के लिए बदला गया स्मृति ईरानी का मंत्रालय, इस पर जनता ने ज्यादा विश्वास नहीं जताया। इस पोल में तीन हजार एक सौ उनहत्तर वोट पड़े।
कुल मिलाकर अमर उजाला पोल में जनता की राय से साफ है कि लगातार विवादों की वजह से स्मृति ईरानी से मानव संसाधन मंत्रालय वापस लेकर कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।