फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Previous governments ignored sardar Patel's legacy

अमर उजाला पोल: सरदार वल्लभ भाई पटेल को अब तक इतिहास से दूर रखा गया

Wed, 01 Nov 2017 08:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 01 Nov 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Previous governments ignored sardar Patel's legacy

कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अतीत में कुछ दलों और सरकारों ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को कम करने और मिटाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के पहले गृहमंत्री की राजनीतिक सूझबूझ और शासन कौशल की वजह से आज देश एकजुट है। अंग्रेज चाहते थे कि भारत आजादी के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने बिना किसी दल का नाम लेते हुए कहा, ‘पटेल को कम महत्व देने के प्रयास हुए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके योगदान को भुला दिया जाए। लेकिन सरदार तो सरदार हैं, सरकार या कोई भी दल भले ही उनके योगदान को स्वीकार करे या नहीं, लेकिन राष्ट्र और युवा उन्हें नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या वाकई सरदार वल्लभ भाई पटेल को अब तक इतिहास से दूर रखा गया था?  इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कुल 10530 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 69.65 फीसदी यानि 7334 पाठकों ने माना कि पटेल को अब तक इतिहास से दूर रखा गया। जबकि 27.64 फीसदी पाठक यानि 2911 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 2.71 फीसदी यानि 285 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed