फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala poll: politics are behind ED actions against BSP

अमर उजाला पोल: 50% ने माना बसपा के खिलाफ कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नहीं

Wed, 28 Dec 2016 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Dec 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala poll: politics are behind ED actions against BSP

बहुजन समाज पार्टी के खाते में 104 करोड़ रुपये जमा होने की खबर मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। खाते में करोड़ों रुपये का खुलासा होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी सफाई पेश की। 

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि ये पार्टी का पैसा है, क्या इसे फेंक देती? इस मिले पैसे की एक-एक पाई का हिसाब मेरे पास है। उन्होंने ये भी कहा कि बसपा ने अपने नियमों के तहत ही बैंक में पैसे जमा करवाए हैं और ये एक रूटीन प्रक्रिया है।
विज्ञापन


हालांकि, इन आरोपों पर मायावती ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि सरकार उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा क‌ि पीएम दलित की बेटी से खफा है। बीजेपी नहीं चाहती क‌ि दलित की बेटी के हाथ मास्टर चाबी आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के खातों के खुलासे पर राजीनीतिक ऐजेंडा से जोड़ा जा रहा है। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल किया। पोल में सवाल पूछा, 'बसपा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई क्या राजनीति से प्रेरित है?'


पोल में कुल 11,954 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 50.60 फीसदी यानि 6,049 पाठकों ने माना कि बसपा के खिलाफ ईडी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नहीं है। 48.26 फीसदी यानि 5,769 पाठकों ने माना कि बसपा के खिलाफ की गई कार्रवाई के पीछे राजनीति है। वहीं 1.14 फीसदी यानि 136 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed