{"_id":"5ab65d374f1c1b00768b76b5","slug":"amar-ujala-poll-political-interest-is-wrong-on-the-basis-of-religion-and-caste","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: धर्म-जाति के आधार पर राजनीतिक हित साधना गलत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: धर्म-जाति के आधार पर राजनीतिक हित साधना गलत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक सरकार ने लिंगायत समुदाय के लिए अल्पसंख्यक दर्जा घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में शुक्रवार (23 मार्च) को हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इससे पहले राज्य सरकार ने लिंगायत समुदाय के लोगों को अलग धर्म का दर्जा देने के सुझाव को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या धर्म-जाति के आधार पर राजनीतिक हित साधना और वोट बैंक आकर्षित करना सही है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 2,981 वोट मिले। इनमें 17.68 फीसदी (527 वोट) पाठकों ने माना कि धर्म-जाति के आधार पर राजनीतिक हित साधना और वोट बैंक आकर्षित करना जायज है, जबकि 82.32 फीसदी (2,454 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि धर्म-जाति के आधार पर राजनीतिक हित साधना और वोट बैंक आकर्षित करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन