{"_id":"5b2fa97e4f1c1b6a4d8b846f","slug":"amar-ujala-poll-plastic-must-be-fully-ban-in-other-states-like-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: महाराष्ट्र की तरह देश के अन्य राज्यों में भी प्लास्टिक पूरी तरह से बैन होना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: महाराष्ट्र की तरह देश के अन्य राज्यों में भी प्लास्टिक पूरी तरह से बैन होना चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में 23 जून से प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी शुक्रवार को प्लास्टिक बंदी विरोधी याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी।
सूबे के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए शनिवार से राज्य में प्लास्टिक बंदी लागू करने की घोषणा की है। इससे महाराष्ट्र में प्लास्टिक एवं थर्माकोल उत्पाद (निर्माण, उपयोग, बिक्री, परिवहन, हैंडलिंग और भंडारण) पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।
हालांकि हाईकोर्ट ने प्लास्टिक उत्पाद और वितरकों को तीन हफ्ते में अपना पक्ष रखने का समय दिया है। अत: मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई तय की गई है जो अंतिम सुनवाई होगी। राज्य के पर्यावरण मंत्री ने कहा है कि प्लास्टिक बंदी कड़ाई से लागू की जाएगी। वहीं थर्माकोल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रामदास कदम से मुलाकात कर गणेशोत्सव में थर्माकोल के इस्तेमाल की इजाजत देने की मांग की।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या महाराष्ट्र की तरह देश के अन्य राज्यों में भी प्लास्टिक पूरी तरह से बैन होना चाहिए?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 3696 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 93.15 फीसदी (3443 वोट) पाठकों ने माना कि महाराष्ट्र की तरह देश के अन्य राज्यों में भी प्लास्टिक पूरी तरह से बैन होना चाहिए। जबकि 6.85 फीसदी (253 वोट) पाठकों ने माना कि महाराष्ट्र की तरह देश के अन्य राज्यों में भी प्लास्टिक पूरी तरह से बैन नहीं होना चाहिए।