{"_id":"5b097dff4f1c1b886e8b4baa","slug":"amar-ujala-poll-petrol-diesel-prices-will-be-controlled-under-the-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: जीएसटी के जरिए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें नियंत्रित हो सकेंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: जीएसटी के जरिए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें नियंत्रित हो सकेंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 May 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल डीजल की बढ़ते दाम इन दिनों आम नागरिकों के लिए सिरदर्द का विषय है। हम सभी चाहते हैं किसी भी तरह तेल के दामों में गिरावट आनी चाहिए। वहीं भाजपा अमित शाह ने संकेत दिए हैं कि आगे चलकर केंद्र सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
एसोचैम के सचिव जनरल डीएस रावत ने कहा कि पेट्रोल तथा डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से उपभोक्ताओं को अस्थायी राहत मिल सकती है, हालांकि स्थायी समाधान ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाना ही है, जो तभी संभव है, जब केंद्र तथा राज्य साथ मिलकर ईंधन पर अपनी निर्भरता में उल्लेखनीय कमी लाएं।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या पेट्रोल-डीजल के दामों को जीएसटी के दायरे में लाने से इनकी कीमतें नियंत्रित हो सकेंगी?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 3182 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 80.01 फीसदी (2546 वोट) पाठकों ने माना कि पेट्रोल-डीजल के दामों को जीएसटी के दायरे में लाने से इनकी कीमतें नियंत्रित हो सकेंगी। जबकि 19.99 फीसदी (636) पाठकों ने माना कि पेट्रोल-डीजल के दामों को जीएसटी के दायरे में लाने से इनकी कीमतें नियंत्रित नहीं हो सकेंगी।