फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: people thaught bihar cm nitish kumar is not opportunistic

अमर उजाला पोलः पाठकों की राय में मौकापरस्त नहीं हैं नीतीश

Tue, 27 Jun 2017 07:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 27 Jun 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: people thaught bihar cm nitish kumar is not opportunistic
अमर उजाला पोल

राष्ट्रपति चुनाव में जेडीयू द्वारा एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन करने पर कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हराना उनका काम है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नीतीश अपने ही राज्य की दलित नेता को हराने में जुटे हैं और इसकी घोषणा उन्होंने पहले ही कर दी थी। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार की दावेदारी के खिलाफ नीतीश कुमार की बयानबाजी से महागठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नीतीश कुमार द्वारा एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी का समर्थन करने के बाद से विपक्षी दल में दरार पड़ गई। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पहले ही नीतीश के फैसले को ऐतिहासिक भूल बता चुके हैं। उनकी पार्टी के ही एक विधायक ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा था कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'कांग्रेस ने नीतीश कुमार को मौकापरस्त बताया है। क्या आप पार्टी के इस बयान से सहमत है।?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


कुल 13,676 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में  46.73 फीसदी यानि 6,391 पाठकों ने कांग्रेस के मौकापरस्त वाले बयान से सहमत हुए। जबकि 50.63 फीसदी यानि 6,924 कांग्रेस के मौकापरस्त वाले बयान से सहमत नहीं हुए। इन पाठकों का मानना है कि नीतीश कुमार मौकापरस्त नेता नहीं हैं। वहीं, 2.64 फीसदी यानि 361 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed