फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: People satisfied with the Yogi's 6-month tenure

अमर उजाला पोलः योगी सरकार के 6 माह के कार्यकाल से जनता संतुष्ट

Thu, 21 Sep 2017 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Sep 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: People satisfied with the Yogi's 6-month tenure
सीएम योगी आदित्यनाथ ने छह महीने पूरे होने पर मंगलवार को सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा जनता के सामने रखा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले छह महीनों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से आमजन के अंदर विश्ववास बढ़ा है, साथ ही प्रदेश में निवेश का माहौल भी बना है।

रिपोर्ट कार्ड के दौरान सीएम ने कहा कि मार्च 2017 के बाद दंगे की एक भी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को जंगलराज से निकालना हमारी सरकार की प्रायॉरिटी में था। इस बात की खुशी है कि मंत्रियों की मेहनत से लोगों में विश्वास की भावना आई है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पहले 100 दिनों में 80 हजार किलोमीटर सड़क को गड्ढा मुक्त किया। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया । साथ ही बड़ी संख्या में जमीन पर अवैध कब्जे को हटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी सरकार के छह माह के कार्यकाल पर अमर उजाला ने अपने पाठकों से उनकी राय जाननी चाही। अमर उजाला पोल में हमने अपने पाठकों से सवाल किया कि क्या योगी सरकार के छह माह के कार्यकाल से आप संतुष्ट हैं?


पोल में कुल 14,507 पाठकों ने हिस्सा लिया। 50.8 प्रतिशत (7370 वोट) पाठकों का मानना है कि वे योगी सरकार के 6 माह के कार्यकाल से संतुष्‍ट हैं। 46.72 प्रतिशत (6777 वोट) लोगों का मानना है कि वे योगी के अब तक कार्यकाल से संतुष्ट नहीं हैं। वहीं 2.48 (360 वोट) पाठकों ने कोई राय व्यक्त नहीं की।

हालांकि, पोल में करीब 46 फीसदी जनता योगी सरकार के कामकाज से संतुष्ट नजर नहीं आ रही है। जो कि सरकार के लिए चिंता का विषय है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed