फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Pakistan deliberately delayed handing over Abhinandan Varthaman to India

अमर उजाला पोल: पाकिस्तान ने जानबूझकर अभिनंदन को भारत को सौंपने में की देरी

Sat, 02 Mar 2019 08:14 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 02 Mar 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Pakistan deliberately delayed handing over Abhinandan Varthaman to India
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को दिन भर के लंबे इंतजार के बाद रात 9 बजकर 21 मिनट पर भारत को सौंप दिया। दिन भर अभिनंदन की रिहाई का समय बदलता रहा। रात 9:05 बजे पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर अपना गेट खोला और लाइटें जलाई। जिसके बाद भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिनंदन को सौंपने के पीछे होने वाली देरी के बारे में खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनंदन को सौंपे जाने में देरी इसलिए भी हुई, क्योंकि रिहाई से पहले पाकिस्तान अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी। 

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या पाकिस्तान ने जानबूझ कर अभिनंदन को भारत को सौंपने में देरी की?' 
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 2,554 वोट मिले। इनमें 88.53 फीसदी (2,261 वोट) पाठकों ने माना कि पाकिस्तान ने जानबूझकर अभिनंदन को भारत को सौंपने में देरी की, जबकि 11.47 फीसदी (293 वोट) पाठकों ने कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर अभिनंदन को भारत को सौंपने में देरी नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed