{"_id":"5b76e6f442c792463724dda5","slug":"amar-ujala-poll-our-country-is-not-able-to-face-tragedies-like-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: हमारा देश बाढ़ जैसी त्रासदियां झेलने में सक्षम नहीं है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: हमारा देश बाढ़ जैसी त्रासदियां झेलने में सक्षम नहीं है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Aug 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल की बाढ़ अब रौद्र रूप ले चुकी है। बाढ़ और लगातार हो रही बारिश से अभी तक यहां 167 लोग जान गंवा चुके हैं। फिलहाल कावेरी और लक्ष्मण नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। केरल में बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।
विज्ञापन
बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में पिछले 24 घंटे में 42 से ज्यादा मौतें हुई है। इन्हें मिलाकर राज्य में 8 दिन में 167 मौतें हो चुकी हैं। बाढ़ से सेंट्रल केरल के कई हिस्सों में ट्रांसपॉर्ट सिस्टम ठप है। पानी भरने से कोच्चि एयरपोर्ट 26 अगस्त तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या हमारा देश बाढ़ जैसी त्रासदियां झेलने में सक्षम नहीं है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 3523 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 58.1 फीसदी (2047 वोट) पाठकों ने माना कि हमारा देश बाढ़ जैसी त्रासदियां झेलने में सक्षम नहीं है। जबकि 41.9 फीसदी (1476 वोट) पाठकों ने माना कि हमारा देश बाढ़ जैसी त्रासदियां झेलने में सक्षम है।