फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: One Nation One Election policy will improve country political system

अमर उजाला पोल: लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने से देश की राजनीतिक व्यवस्था में सुधार आएगा

Tue, 23 Jan 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: One Nation One Election policy will improve country political system
अमर उजाला ऑनलाइन पोल

सोमवार (22 जनवरी) को पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ साथ कराने के सवाल पर संसदीय समिति दो धड़ों में बंट गई। विपक्ष ने एक देश एक चुनाव के सवाल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए तो राजग सदस्यों ने इसे राष्ट्रहित के लिए जरूरी बताया। बहरहाल इस मामले में आम राय नहीं बनने के कारण कमेटी की ओर से रिपोर्ट पेश करने में देरी हो सकती है। सरकार की मंशा इसी बजट सत्र में समिति की रिपोर्ट पर संसद में चर्चा कराने की थी।

विज्ञापन


भाजपा के राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव की अगुवाई वाली संसदीय समिति की सोमवार को हुई बैठक में इस सवाल पर सदस्यों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।
सदस्यों का कहना था कि अलग-अलग राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने में इतना अधिक अंतर है कि इस प्रस्ताव पर आगे ही नहीं बढ़ा जा सकता। हालांकि सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से खुद समिति के अध्यक्ष यादव, प्रभात झा, मीनाक्षी लेखी, राजीव प्रताप रूडी ने प्रस्ताव को देशहित में बताते हुए इसका समर्थन किया। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं, लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने से देश की राजनीतिक व्यवस्‍था में सुधार आएगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 5,854 वोट मिले। इनमें 76.67 फीसदी (4,488 वोट) पाठकों ने माना कि लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ साथ कराने से देश की राजनीतिक व्यवस्‍था में सुधार आएगा, जबकि 23.33 फीसदी (1,366 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने से भी देश की राजनीतिक व्यवस्‍था में सुधार नहीं आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed