{"_id":"585d13ef4f1c1bf248e3b64f","slug":"amar-ujala-poll-obc-to-sc-decision-will-not-as-profitable-to-akhilesh-as-he-wishes-for-up-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: OBC जातियों को दलित कोटे में डालने से अखिलेश को नहीं होगा चुनावी फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: OBC जातियों को दलित कोटे में डालने से अखिलेश को नहीं होगा चुनावी फायदा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 Dec 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश कैबिनेट ने 17 ओबीसी जातियों को दलित कोटे में डालने के फैसले पर मुहर लगा दी। अखिलेश ने यह फैसला ऐसे समय लिया जब यूपी विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में कयास यही लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश का 17 ओबीसी जातियों को दलित कोटे में डालने का फैसला कहीं न कहीं चुनावी फायदे की मंशा के तहत है। इसलिए, अमर उजाला पोल में पाठकों से पूछा गया कि क्या वाकई में अखिलेश को इस फैसले का चुनावी फायदा मिलेगा?
विज्ञापन
पोल में कुल 8812 पाठकों ने राय व्यक्त की। सबसे ज्यादा 56.33 फीसदी (4964) पाठकों ने कहा कि जातियों में परिवर्तन के इस फैसले से अखिलेश को चुनावी फायदा नहीं होगा। 40.26 फीसदी (3548) पाठकों का मानना है कि चुनाव से पहले लिए गए इस फैसले से अखिलेश को चुनावी फायदा मिलेगा। वहीं, 3.4 फीसदी (300) पाठकों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते।
विज्ञापन
बहरहाल, चुनाव से पहले राजनीतिक दलों का जन हिमायती होना आम बात है। ऐसे में आने वाले दिनों में जनता के सरोकारों से जुड़े और फैसले लिए जाएं तो हैरत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन