{"_id":"585a72f34f1c1b774fe3a91e","slug":"amar-ujala-poll-notban-would-be-beneficial-for-bjp-in-up-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: नोटबंदी से भाजपा को यूपी चुनाव में होगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: नोटबंदी से भाजपा को यूपी चुनाव में होगा फायदा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 21 Dec 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ नोटबंदी बाद विपक्ष लगातार नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधे हुए है। लेकिन नोटबंदी के बीच चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली। इस चुनाव में भाजपा से ने 26 में से 21 सीटें हासिल कर ली। वहीं चुनावी मैदान में लगातार संघर्ष कर रही कांग्रेस ने इस चुनाव में भी नाकामयाबी हासिल की। शुरुआती नतीजों में भाजपा को बढ़त मिल रही थी। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद कांगेस ने वापसी जरूर की लेकिन 4 सीटों पर ही बढ़त बना सकी।
विज्ञापन
नोटबंदी की वजह से कैश की किल्लत लगातार बनी हुई है और एक ओर माना जा रहा था कि जनता, मोदी सरकार से नाराज है। इतना ही नहीं इस वजह से मोदी सरकार को चुनावी दंगल में मुंह की खानी पड़ सकती है। लेकिन, चंड़ीगढ़ नगर निगम के चुनाव ने कहानी कही और ही मोड़ दी है। अब यूपी चुनाव में नोटबंदी से भाजपा को फायदा होगा या नहीं ऐसी अटकले सामने आने लगी हैं।
विज्ञापन
इसी पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑन लाइन पोल किया। पोल में सवाल पूछा,'क्या बीजेपी को यूपी चुनाव में भी नोटबंदी का फायदा मिलेगा?' पोल में कुल 15,081 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 56.91 फीसदी यानि 8,583 पाठकों ने माना कि नोटबंदी की वजह से भाजपा को यूपी चुनाव में फायदा होगा। 41.29 फीसदी यानि 6,227 पाठकों ने माना कि नोटबंदी यूपी चुनाव में मोदी सरकार के गले की फांस बन जाएगी। वहीं 1.8 फीसदी यानि 271 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन