फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: no solid plan to protect the public from natural disasters in country

अमर उजाला पोल: देश में प्राकृतिक आपदाओं से जनता की रक्षा के लिए कोई ठोस योजना नहीं 

Sun, 29 Jul 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: no solid plan to protect the public from natural disasters in country

मानसून सीजन में अब तक बाढ़ और बारिश से 6 राज्यों में 546 लोगों की मौत हो चुकी है। गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक, महाराष्ट्र में 139, केरल में 126, पश्चिम बंगाल में 116, गुजरात में 52, यूपी 79 और असम में 34 लोगों की जान गई है। 

विज्ञापन


एनईआरसी के अनुसार, महाराष्ट्र के 26 जिलों, पश्चिम बंगाल के 22, असम के 21, केरल के 14 और गुजरात के 10 जिले बाढ़ और बारिश से प्रभावित हैं। असम में 10.17 लाख लोग बाढ़ और भारी बारिश का खामियाजा भुगत रहे हैं। इनमें से 2.17 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। एनडीआरएफ की 12 टीमें राज्य में राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। हर टीम में 45 लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या हमारे देश में प्राकृतिक आपदाओं से जनता की रक्षा के लिए कोई ठोस योजना  है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 2850 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 21.26 फीसदी (606 वोट) पाठकों ने माना कि हमारे देश में प्राकृतिक आपदाओं से जनता की रक्षा के लिए कोई ठोस योजना है। जबकि 78.74 फीसदी (2244 वोट) पाठकों ने माना कि हमारे देश में प्राकृतिक आपदाओं से जनता की रक्षा के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed