{"_id":"5a7469574f1c1b8b268b7e07","slug":"amar-ujala-poll-modi-government-budget-will-not-benefit-indian-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, बजट 2018 से जनता को नहीं होगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, बजट 2018 से जनता को नहीं होगा फायदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार ने गुरुवार को देश का आम बजट पेश कर दिया। लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट भाषण में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट पेश होने के बाद कहा कि सामाजिक न्याय उनकी सरकार का मुख्य सिद्धांत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में घोषित योजनाएं दिखाती हैं कि हमारी सरकार कमजोर वर्गों के लिए केवल कल्याण की ही बात नहीं करती है बल्कि उन्हें लागू करने के लिए भी काम करती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि भाजपा के संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने सांसदों ने कहा कि वे लोगों के बीच जाकर बजट के जन हितकारी उपायों के बारे में उन्हें बताएं।
विज्ञापन
उन्होंने इस बजट को ऐसा ऐतिहासिक दस्तावेज बताया जो कि उनके सबका साथ-सबका विकास लक्ष्य को पूरा करती है। कुमार ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक ले जाएं और खुद को केवल फीता काटने तक सीमित ना रखें।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या बजट 2018 से जनता को फायदा होगा?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 6143 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 33.84 फीसदी (2079 वोट) ने माना कि बजट से जनता को फायदा होगा। जबकि 66.16 फीसदी पाठकों (4064 वोट) पाठकों ने माना कि बजट से जनता को फायदा नहीं होगा।