{"_id":"588dddce4f1c1b844fe7fff1","slug":"amar-ujala-poll-maximum-number-of-readers-vote-for-ban-on-muslim-countries-people-entry-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 71.92 फीसदी पाठकों की राय, अमेरिका में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक सही","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 71.92 फीसदी पाठकों की राय, अमेरिका में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक सही
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Jan 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में भले ही मुस्लिम देशों के नागरिकों के प्रति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले और नजरिए की आलोचना हो रही हो, लेकिन ज्यादातर लोग ट्रंप के उस फैसले को सही ठहरा रहे हैं, जिसमें उन्होंने सात मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर रोक लगाई। ट्रंप इस फैसले के लिए दलील देते हैं कि वह ऐसा करके अमेरिका को कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से महफूज रख्ाेंगे।
विज्ञापन
दुनिया भर में बहस का मुद्दा बने ट्रंप के फैसले पर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठकों की राय लेनी चाही। पोल में सवाल किया गया कि "क्या मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर रोक का ट्रंप का फैसला सही है?"
विज्ञापन
जिसके जवाब में सबसे ज्यादा 71.92 फीसदी (7151) पाठकों ने कहा कि मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर रोक का ट्रंप का फैसला सही है। महज 25.92 फीसदी (2577) लोगों ने ट्रंप के फैसले को गलत करार दिया। वहीं, 2.16 फीसदी (215) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 9943 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
ट्रंप ने मुस्लिम देशों इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन के नागरिकों की अमेरिका एंट्री पर रोक और प्रवासियों पर 90 दिन के लिए अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया था। हालांकि अमेरिका की एक अदालत ने ट्रंप के फैसले पर आस्थाई रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि, 'अमेरिकी हवाई अड्डों पर फंसे शरणार्थियों और अन्य यात्रियों को देश से निकालने का काम बंद किया जाए।' अदालत फरवरी के अंत में इस केस की अगली सुनवाई करेगी।