{"_id":"5c1bae9bbdec2256b73ee85e","slug":"amar-ujala-poll-marriage-of-isha-ambani-and-anand-piramal-was-the-best-marriage-of-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : ईशा अंबानी व आनंद पीरामल की शादी थी साल की सबसे बेहतरीन शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : ईशा अंबानी व आनंद पीरामल की शादी थी साल की सबसे बेहतरीन शादी
Thu, 20 Dec 2018 09:50 PM IST
मंजू ममगाईं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Thu, 20 Dec 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
साल 2018 में कई सेलिब्रिटीज वैवाहिक बंधन में बंध गए। कई बड़े बॉलीवुड सितारों ने शादी की तो उनका शादी समारोह भी मीडिया की सुर्खियों में रहा। सबसे पहले भारतीय क्रिकेट के सितारे विराट कोहली व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा वैवाहिक बंधन में बंधे तो उनके बाद दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इसके बाद बॉलीवुड में धाक जमाने के बाद हॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी की। वहीं साल के अंत में देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी आनंद पीरामल की पत्नी बनीं।
विज्ञापन
सवाल यह है कि इन सेलिब्रिटी शादियों में सबसे बेहतर शादी किसे माना जाए। हर शादी अपने आप में शाही तरीके से हुई। इसी को लेकर हमने अपने पाठकों से ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि इस साल की सबसे बेहतरीन शादी कौन सी रही? इसके जवाब में कुल 5135 वोट पड़े। पाठकों ने ईशा अंबानी व आनंद पीरामल की शादी को एकमत से सबसे बेहतर बताया। आंकड़ों को देखें तो सबसे निचले स्थान पर प्रियंका-जोनस की शादी रही, इन्हें 7.3 प्रतिशत वोट मिले। तीसरे स्थान पर दीपिका-रणवीर की शादी रही, इन्हें 13.55 प्रतिशत वोट मिले। अनुष्का-विराट की शादी 14.94 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, ईशा अंबानी-पीरानम की शादी को सबसे ज्यादा 64.21 प्रतिशत वोट मिले।
विज्ञापन