{"_id":"595e3d904f1c1b3e4b8b4621","slug":"amar-ujala-poll-mamata-banerjee-s-allegations-against-bjp-rs-are-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः बीजेपी-RSS पर लगाए गए ममता बनर्जी के आरोप गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः बीजेपी-RSS पर लगाए गए ममता बनर्जी के आरोप गलत
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 06 Jul 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल राज्य में सांप्रदायिक दंगों पर राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब नए स्तर पर पहुंच गयी है। मामले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्यपाल पर अपमान करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनके आरोपों को गलत बताते हुए राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा है कि ममता बनर्जी लोगों को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर रही हैं।
विज्ञापन
इस पूरे मसले को लेकर अमर उजाला ने पोल के माध्यम से अपने पाठकों से सवाल पूछा कि ममता बनर्जी ने राज्य में हो रही हिंसा के लिए बीजेपी-RSS को जिम्मेदार ठहराया है। क्या आप उनके इस आरोप से सहमत हैं?
विज्ञापन
अमर उजाला पोल में कुल 15346 पाठकों ने हिस्सा लिया। पोल में 69.89 फीसदी लोगों का कहना है कि वे ममता के बीजेपी-RSS पर लगाए गए आरोप से सहमत नहीं हैं। इसके लिए 10725 वोट करके अपनी राय दी है। वहीं 28.12% यानि कि 4316 लोगों का कहना है कि वे ममता बनर्जी के आरोप से सहमत हैं। 1.99 फीसदी लोगों ने अपनी कोई एक राय व्यक्त नहीं कि इसके लिए 305 लोगों ने वोट किया।
विज्ञापन