फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Maharashtra farmers agitation can be a big trouble for the state government

अमर उजाला पोल: महाराष्ट्र का किसान आंदोलन सरकार के लिए बड़ी मुसीबत

Mon, 12 Mar 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Mar 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Maharashtra farmers agitation can be a big trouble for the state government
Amar ujala Poll

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नासिक से पैदल मार्च करके मुंबई पहुंचे 35000 से अधिक किसानों की आवाज राज्य सरकार ने सुन ली है। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद उनकी सभी मांगों को पूरा करने का वादा किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने किसानों की अधिकतर मांगें मान ली हैं और उनको इस बारे में लिखित में आश्वासन भी दिया है। वहीं किसानों ने भी आंदोलन खत्म करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले ये किसान पिछले छह दिन से गरमी के बीच पैदल ही 180 किलोमीटर की दूरी तय कर रविवार को मुंबई पहुंचे। और सोमवार को किसी भी हालत में लोन माफी की मांग के साथ फॉरेस्ट राइट एक्ट के साथ- साथ कृषि न्यूनतम मूल्य निर्धारण जैसी विभिन्न मांगों के लेकर किसानों ने आज विधानसभा का घेराव किया। 
विज्ञापन


बता दें कि किसान मांग कर रहे हैं कि बीते साल सरकार ने कर्ज माफी का जो वादा किसानों से किया था उसे पूरी तरह से लागू किया जाए। किसानों का कहना है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए और गरीब और मझौले किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। इसके साथ ही किसान आदिवासी वनभूमि के आवंटन से जुड़ी समस्याओं के निपटारे की भी मांग कर रहे हैं ताकि आदिवासी किसानों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या महाराष्ट्र का किसान आंदोलन राज्य सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है?'


पोल के जवाब में हमें कुल 2,868 वोट मिले। इनमें 74.72 फीसदी (2,143 वोट) पाठकों ने माना कि महाराष्ट्र का किसान आंदोलन राज्य सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है, जबकि 25.28 फीसदी (725 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र का किसान आंदोलन राज्य सरकार के लिए बड़ी मुसीबत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed