फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Kamal Haasan will not be success in politics

अमर उजाला पोलः राजनीति में परचम नहीं लहरा पाएंगे कमल हासन

Sat, 02 Sep 2017 07:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 02 Sep 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Kamal Haasan will not be success in  politics
अमर उजाला पोल

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के बाद कमल हासन के भी राजनीति में एंट्री करने की खबरें आ रही है।  वो पिछले काफी समय से तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी में चल रहे विवादों के बीच खुद दोनों ही धड़ों से भिड़ते रहे हैं। उन्होंने राजनीति से जुड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन


पढ़ेंः- पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे कमल हासन, केरल के सीएम से की मुलाकात
विज्ञापन


कमल हासन ने राजनीति से जुड़ने को लेकर केरल के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैंने केरल के सीएम से इस बारे में बातचीत की है। और मैं आगे और भी राजनीतिज्ञों से मिलता रहूंगा। उसके बाद ही फैसला लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कमल हासन ने साफ कर दिया है कि किसी राइट विंगर पार्टी से हाथ नहीं मिलाने वाले। उन्होंने कहा कि मैं 40 सालों से सिनेमा से जुड़ा हुआ हूं। मेरे काम में मेरी राजनीतिक सोच की झलक मिलती है। ये तो पक्का है कि मेरी राजनीति का रंग भगवा से अलग है।


पढ़ेंः- तमिल संस्कृति का किया था अपमान, कमल हासन पर मानहानि का केस दर्ज

इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि फिल्मों की तरह राजनीति में भी कमल हासन अपना परचम लहराएंगे?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कुल 6,146 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में केवल 36.59 फीसदी यानि 2,249 पाठकों ने माना कि कमल हासन राजनीति में अपना परचम लहराएंगे। जबकि 54.91 फीसदी यानि 3,375 पाठक का मानना है कि फिल्मों की तरह कमल हासन राजनीति में अपना परचम नहीं लहरा पाएंगे।  वहीं, 8.49 फीसदी यानि 522 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed