{"_id":"616eec395fef4c3b0a1c7a24","slug":"amar-ujala-poll-is-it-the-right-decision-to-take-300-rupees-from-passengers-for-blankets-in-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Poll: ट्रेनों में कंबल के लिए यात्रियों को से 300 रुपये लेना क्या सही फैसला? पाठकों ने दिया ये जवाब ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Poll: ट्रेनों में कंबल के लिए यात्रियों को से 300 रुपये लेना क्या सही फैसला? पाठकों ने दिया ये जवाब
Tue, 19 Oct 2021 09:33 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:33 PM IST
सार
ट्रेनों में यात्रियों को कंबल व दूसरे सामान के लिए 300 रुपये लेने के फैसले पर अमर उजाला के पोल में पाठकों ने अपनी राय रखी।
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेनों में कंबल के लिए यात्रियों को अब 300 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। क्या रेलवे का ये फैसला सही है, इसी पर था अमर उजाला का सोमवार का पोल। इस पोल में अधिकांश पाठकों ने अपना जवाब नहीं में दिया है। इनके मुताबिक ऐसा करना सही नहीं है। 72.46% पाठकों ने कहा कि कंबल के लिए 300 रुपये लेना सही नहीं है, जबकि 27.54% ने कहा कि ये फैसला सही है।
विज्ञापन
सर्दियां करीब, कंबल की होगी जरूरत
दरअसल, कोरोना महामारी की शुरुआत से ही ट्रेन में बेडशीट और कंबल देने की सुविधाएं बंद कर दी गई थीं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से यह फैसला लिया गया था। लेकिन अब सर्दियां बेहद करीब हैं। ऐसे में यात्रियों को कंबल और बेडशीट की जरूरत होगी और इसके लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
यात्रियों के लिए तीन किट
ठंड में यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए, दिल्ली और कई रेल मंडलों ने स्टेशन पर ही डिस्पोजल बेड शीट, कंबल जैसी जरूरत की चीजें मुहैया करवाने वाली दुकानों को शुरू किया गया है। इस दौरान यात्रियों के लिए तीन तरह की किट तैयार हैं।
विज्ञापन
पहली किट में यात्रियों को 300 रुपये देने होंगे। इसमें गैर बुना हुआ कंबल, बेड शीट, तकिया-कवर, बैग, टूथपेस्ट, तेल, कंघी, सैनिटाइजर सैशे, पेपर सोप, टिश्यूपेपर मिलेगा।