{"_id":"57e7b99e4f1c1bf50a573b72","slug":"amar-ujala-poll-india-should-ban-pakistani-artist","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत को लगाना चाहिए प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत को लगाना चाहिए प्रतिबंध
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Sep 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे विरोध में शनिवार को राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना भी कूद पड़ी। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने भारत में काम करे पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने के लिए अल्टीमेटम दिया है। मनसे का कहना है कि इस अवधि के बाद भी अगर पाकिस्तानी कलाकार जैसे फव्वाद खान, अली अखबर और आतिफ असलम देश नहीं छोड़ते तो एमएनएस उनकी पिटाई कर बाहर का रास्ता दिखाएगी।
अमर उजाला ने इसी मुद्दे पर अपने पाठकों से रायशुमारी की। अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठको से पूछा कि, 'क्या उड़ी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में प्रतिबंध लगा देना चाहिए?' इस पोल में करीब 6 हजार पाठकों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक पाठकों की यही राय थी कि हां, पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
पोल में पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला-हां, प्रतिबंध लगा देना चाहिए। दूसरा-नहीं, प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए। तीसरा- कह नहीं सकते। कुल शामिल 5,736 पाठकों में से 4,701 पाठक यानी 81.96 फीसदी ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए
विज्ञापन
पोल में शामिल 925पाठक यानी 16.13 फीसदी ने कहा कि नहीं, भारत को पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए। वहीं पोल में शामिल 110 यानी 1.92 फीसदी पाठकों ने कहा कि वो इस मामले में कुछ कह नहीं सकते।