{"_id":"5b6319f84f1c1b61508b6acd","slug":"amar-ujala-poll-india-pak-relations-will-improve-after-imran-khan-becoming-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: इमरान के प्रधानमंत्री बनने से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर जमी बर्फ नहीं पिघलेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: इमरान के प्रधानमंत्री बनने से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर जमी बर्फ नहीं पिघलेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में हुए हालिया चुनावों के बाद इमरान खान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद पर शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता भेजे जाने की भी सुगबुगाहट थी। लेकिन इमरान की ताजपोशी में किसी भी विदेशी नेता को न्योता नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं पीएम मोदी ने फोन पर इमरान को बधाई संदेश दिया और उधर से भी सकारात्मक जवाब मिला। लेकिन पिछले चार साल में पठानकोट आतंकी हमले और खासतौर पर अगस्त 2016 में सार्क देशों के गृहमंत्रियों के सम्मेलन में राजनाथ के साथ हुए व्यवहार के बाद दोनों देशों के रिश्ते निचले स्तर पर हैं।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या इमरान के प्रधानमंत्री बनने से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलेगी?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 4110 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 26.52 फीसदी (1090 वोट) पाठकों ने माना कि इमरान के प्रधानमंत्री बनने से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलेगी। जबकि 73.48 फीसदी (3020 वोट) पाठकों ने माना कि इमरान के प्रधानमंत्री बनने से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर जमी बर्फ नहीं पिघलेगी।