{"_id":"5a5cbc944f1c1b88268b4863","slug":"amar-ujala-poll-india-can-challenge-china-pakistan-after-better-ties-with-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: इजरायल से दोस्ती बढ़ाकर चीन-पाक के लिए चुनौती बन सकता है भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: इजरायल से दोस्ती बढ़ाकर चीन-पाक के लिए चुनौती बन सकता है भारत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Jan 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 6 दिन के भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा भी भारतीय दौरे पर उनके साथ हैं। किसी इजरायली प्रधानमंत्री का ये 14 साल बाद भारतीय दौरा है।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि इजयारली पीएम के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे। वहीं प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए नेतन्याहू ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी तीन मूर्ति चौक पहुंचे, जहां उन्होंने हाइफा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही तीन मूर्ति चौक का नाम बदलकर तीन मूर्ति हाइफा चौक रख दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया 'मेरे अच्छे दोस्त मोदी को शुक्रिया उन्होंने एयरपोर्ट पर मुझे रिसीव किया। हम दोनों एकसाथ मिलकर इजरायल और भारत के रिश्तों को और मजबूत करेंगे।'
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या इजरायल से दोस्ती बढ़ाकर चीन-पाकिस्तान के लिए चुनौती बन सकता है भारत'? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 5161 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 83.63 फीसदी (4316 वोट) ने माना कि यह चीन-पाक के लिए चुनौती बन सकता है। जबकि 16.37 फीसदी पाठकों (845 वोट) पाठकों ने माना कि इजरायल से दोस्ती बढ़ाकर भारत चीन-पाक के लिए चुनौती नहीं बन सकता।