{"_id":"5c6d6da7bdec22739b06af21","slug":"amar-ujala-poll-india-air-force-should-stop-using-fighter-jets-of-third-and-fourth-generation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : भारतीय वायुसेना को तीसरी व चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का प्रयोग बंद करना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : भारतीय वायुसेना को तीसरी व चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का प्रयोग बंद करना चाहिए
Wed, 20 Feb 2019 08:39 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 20 Feb 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेनाओं के लड़ाकू विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाओं की शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच कराने के लिये दायर जनहित याचिका पर विचार से सोमवार को इंकार कर दिया। यह याचिका हाल ही में बंगलुरू में भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षण विमान मिराज-2000 के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के परिप्रेक्ष्य में दायर की गई थी। इस हादसे में वायुसेना के दो पायलट मारे गये थे। इसके बाद आवाज उठने लगी है कि भारतीय वायुसेना को तीसरी व चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
इसी को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल में सवाल किया था कि क्या भारतीय वायुसेना को तीसरी और चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए? इसके जवाब में कुल 4322 वोट पड़े। इसमें 74.34 फीसद लोगों ने इसके समर्थन में वोट डाला वहीं 25.66 फीसद लोगों ने कहा कि वायुसेना को इन विमानों का प्रयोग जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन