{"_id":"5b9bd27b867a557ed1018a87","slug":"amar-ujala-poll-imran-khan-will-not-stop-terrorism-flourishing-on-pakistan-s-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: इमरान खान पाकिस्तान की धरती पर फल-फूल रहे आतंकवाद को नहीं रोकेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: इमरान खान पाकिस्तान की धरती पर फल-फूल रहे आतंकवाद को नहीं रोकेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Sep 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तमाम आलोचनाओं के बावजूद पाकिस्तान में तालिबान जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ लगाम लगती नहीं दिख रही। अमेरिका कई मौकों पर पाकिस्तान को इस पर फटकार लगा चुका है। हांलाकि इमरान खान ने वजीर-ए-आजम की शपथ लेने के बाद कहा भी था कि अमन चैन और शांति पाकिस्तान की जरूरत है, पाकिस्तान सरकार आतंकवाद से लड़ेगी।
विज्ञापन
इसी मुद्दे को लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने 'क्या इमरान खान पाकिस्तान की धरती पर फल-फूल रहे आतंकवाद को रोकेंगे?' शीर्षक से एक पोल कराया जिसमें 21.57 फीसदी लोगों (782 वोट) ने कहा कि हां इमरान खान पाकिस्तान की धरती पर फल-फूल रहे आतंकवाद को रोकेंगे, जबकि 78.43 फीसदी लोगों (2844 वोट) ने कहा कि इमरान खान पाकिस्तान की धरती पर फल-फूल रहे आतंकवाद को नहीं रोकेंगे।
विज्ञापन