अमर उजाला पोल: सोशल मीडिया की घटिया हरकतों पर रोक लगा सकती है सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी के फेसबुक प्रोफाइल पर अश्लील मैसेज आने से सोशल मीडिया पर सुरक्षा को लेकर अहम सवाल उठे हैं। शर्मिष्टा ने अपने फेसबुक पेज पर उस शख्स को बेनकाब किया था जो उन्हें अश्लील मैसेज भेज रहा था।
शर्मिष्ठा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि पार्थ नाम का शख्स मुझे लगातार अश्लील मैसेज भेज रहा है। पहले मेरे दिमाग में आया कि मैं उस शख्स को ब्लॉक कर दूं , फिर मुझे लगा कि ऐसे तो उसकी हिम्मत बढ़ेगी और वो दूसरे लोगों को भी इस तरह के मैसेज करेगा।
ऐसे में सवाल उठा कि क्या सरकार इस तरह की घटिया हरकतों को रोकने में नाकाम है। इस मामले पर अमर उजाला ने पोल के जरिए लोगों से राय मांगी थी।
ये रहा पोल का परिणाम
अमर उजाला ने अपने ओपिनियन पोल में सवाल किया कि "सोशल मीडिया में इस तरह की घटिया हरकतों को रोक पाने में क्या सरकार अक्षम होती है?"
इस सवाल के जवाब में लोगों ने अपनी राय स्पष्ट की। पोल के परिणाम के मुताबिक 53.92 फीसदी लोगों का मानना है कि सरकार इन्हें रोक सकती है।
वहीं दूसरी ओर 40.96 फीसद लोग ऐसे भी हैं जो ये मानते हैं कि सरकार इस तरह की हरकतों को नहीं रोक सकती। वहीं दूसरी ओर 5.11 फीसदी लोग ने कहा कि वो कह नहीं सकते कि क्या ये संभव है कि नहीं।