{"_id":"5b65bd874f1c1ba43e8b52f3","slug":"amar-ujala-poll-evms-should-be-used-instead-of-ballot-in-upcoming-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: आने वाले चुनावों में ईवीएम के बजाय मतपत्रों का उपयोग नहीं होना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: आने वाले चुनावों में ईवीएम के बजाय मतपत्रों का उपयोग नहीं होना चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Aug 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले चुनावों में विपक्ष लगातार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बजाय मतपत्रों के प्रयोग की मांग कर रहा है। तृणमूल समेत 17 राजनीतिक दल इस मांग के साथ चुनाव आयोग से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं कि 2019 का लोकसभा चुनाव मतपत्र से कराया जाए।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करते हुए संसद के बाहर प्रदर्शन किया था। उसने मांग की थी कि 2019 के चुनाव में मतपत्र वापस लाया जाए। पश्चिम बंगाल के सत्तारुढ़ दल ने कहा कि यह एक ऐसा साझा कार्यक्रम है जो विपक्षी दलों को एकजुट करेगा।
विज्ञापन
ममता बनर्जी को संसद में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में उनसे मिलने आये नेताओं से यह अपील करते हुए सुना गया कि वे ईवीएम में छेड़छाड़ की रिपोर्ट तथा 2019 का चुनाव मतपत्र से कराने की मांग को लेकर संयुक्त प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के पास भेजें।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आने वाले चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बजाय मतपत्रों का उपयोग होना चाहिए?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 5344 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 43.49 फीसदी (2324 वोट) पाठकों ने माना कि आने वाले चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बजाय मतपत्रों का उपयोग होना चाहिए। जबकि 56.51 फीसदी (3020 वोट) पाठकों ने माना कि आने वाले चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बजाय मतपत्रों का उपयोग नहीं होना चाहिए।