फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: despite paying 5 crores in army fund Pak Actors should not be given work

अमर उजाला पोल: सेना के फंड में पैसे देने पर भी पाक कलाकारों को न मिले काम

Sun, 23 Oct 2016 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 23 Oct 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: despite paying 5 crores in army fund Pak Actors should not be given work

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आश्वासन के बाद फिल्म 'ऐ दल है मुश्किल' की रिलीज से मुश्किलें भले ही हट गई हों, लेकिन सियासी उठापटक जारी है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राड ठाकरे ने सीएम फडणवीस के साथ हुई मुलाकात में माना कि वे फिल्म को रिलीज होने देंगे। खबरें आईं कि उन्होंने इसके एवज में शर्त रखी कि पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों वाले निर्माता सेना के फंड में 5-5 करोड़ रुपए जमा कराएं। हालांकि सीएम फडणवीस ने इससे इनकार किया और कहा कि फिल्म निर्माताओं ने खुद यह पेशकश की है।

विज्ञापन


बहरहाल, जो भी हो, लेकिन पांच करोड़ की बात सामने आने पर मनसे के चरित्र पर सवाल जरूर उठा है। लोग यहां तक कह रहे हैं कि क्या मनसे ने 5 करोड़ के लिए देश भक्ति नीलाम कर दी, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह तो शहीदों के नाम पर पैसे की उगाही हुई। इस तरह की तमाम बातों और अटकलों को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने पोल कराया, जिसमें पाठकों से पूछा गया ''सेना के फंड में पैसे देने के बाद पाक कलाकारों को बॉलीवुड में काम करने देना चाहिए?''
विज्ञापन


पोल में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 67.82 फीसदी पाठकों ने कहा कि सेना के फंड में पैसे देने के बाद भी पाक कलाकारों को बॉलीवुड में काम नहीं करने देना चाहिए। वहीं, 29.68 फीसदी पाठकों का मानना है कि यह रकम पाक कलाकारों के फिल्मों लेने हेतु हर्जाना सरीखी है, जिसे ले लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 2.51 फीसदी पाठकों ने कन्फ्यूजन की स्थिति बताई। वे न इस तरफ हैं और न ही उस तरफ, यानी कह नहीं सकते। पोल में कुल 5021 पाठकों ने हिस्सा लिया। 

लेकिन एक बात तय है कि देशहित और देश भक्ति की भरपाई महज चंद पैसों से नहीं हो सकती है। साफ नीयत के साथ साफ भूमिका निभाने की जरूरत है। पाक कलाकारों को फिल्मों में रखा जाए या नहीं रखा जाए, फिल्म इंडस्ट्री को ढुलमुल रवैये से ऊपर उठकर एक फैसला करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed