{"_id":"59ea06ce4f1c1b87698b6813","slug":"amar-ujala-poll-demonetisation-is-not-a-wrong-decision-by-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः नोटबंदी केंद्र सरकार का गलत फैसला नहीं था","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः नोटबंदी केंद्र सरकार का गलत फैसला नहीं था
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने नोटबंदी के फैसले को केंद्र सरकार की एक बड़ी गलती करार दिया है। यही नहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस गलती को स्वीकार करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'मैं पिछले साल नोटबंदी को समर्थन देने पर माफी चाहता हूं लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर सैल्यूट करना चाहूंगा अगर वह यह स्वीकार कर लें कि नोटबंदी एक गलत फैसला था।'
विज्ञापन
तमिल मैगजीन विकटन में कमल हासन ने कहा कि 'अपनी गलती को मानने वाला और उनमें सुधार करने वाला ही महान नेता होता है जैसे महात्मा गांधी थे। मेरे कई दोस्तों ने मुझे समझाया कि सरकार का यह फैसला अच्छा था, लेकिन बिना तैयारी के इसे लागू किया गया।'
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'कमल हासन के बयान ''नोटबंदी गलत फैसला था, पीएम मोदी स्वीकार करें'' से क्या आप सहमत हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 24894 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 48.22 फीसदी यानि 12004 पाठकों ने माना कि मोदी को इस गलती को स्वीकार करना चाहिए। जबकि 50.08 पाठकों यानि 12467 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 1.7 फीसदी यानि 423 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।