फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Demand of opposition on triple talaq bill is not right

अमर उजाला पोल: तीन तलाक बिल पर विपक्ष की आपत्तियां जायज नहीं

Fri, 05 Jan 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Jan 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Demand of opposition on triple talaq bill is not right

राज्यसभा में पेश तीन तलाक बिल यानि मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2017 बृहस्पतिवार को भी न तो पारित हुआ और न ही विपक्ष की मांग पर सेलेक्ट कमेटी को भेजा गया। बिल पर विपक्ष की ओर से पेश दोनों संशोधनों को सरकार ने नियम-कानूनों का हवाला देकर असंवैधानिक ठहराया है। 

विज्ञापन


विपक्ष के कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा गतिरोध समाप्त हो सकता है और हम सरकार की मदद कर रहे हैं। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि तीन तलाक के खिलाफ पूरा सदन है। हम मुस्लिम महिलाओं के हित की बात कर रहे हैं। जब सरकार खुद को उनका हितैषी बता रही है तो इस प्रावधान का क्या होगा जो बिल है।
विज्ञापन


अगर तलाकशुदा महिलाओं के पति जेल चले जाएंगे तो उन्हें खाना क्या सरकार खिलाएगी। महिलाओं और बच्चों का खर्चा कौन उठाएगा। इसका प्रावधान बिल में नहीं है। इस पर उपसभापति ने टोका कि बिल के गुण दोष पर चर्चा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कि तीन तलाक बिल पर विपक्ष की आपत्तियां जायज है'? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कुल 5150 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 30.41 फीसदी (1566 वोट) ने माना कि बिल पर विपक्ष की आपत्तियां जायज हैं। जबकि 68.64 फीसदी पाठकों (3535 वोट) ने कहा आपत्तियां जायज नहीं। वहीं, 0.95 फीसदी (49 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed