{"_id":"5c360956bdec2256a50a489c","slug":"amar-ujala-poll-decision-to-give-reservation-in-the-private-educational-institutions-is-correct","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: सामान्य वर्ग के गरीबों को निजी शिक्षण संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देना सही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: सामान्य वर्ग के गरीबों को निजी शिक्षण संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देना सही
Wed, 09 Jan 2019 08:16 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा में बुधवार को उस समय एक अप्रत्याशित नजारा देखने को मिला, जब राजद के मनोज झा ने झुनझुना लहरा दिया। सवर्ण गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय को उन्होंने झुनझुना बताया।
विज्ञापन
राजद सदस्य ने झुनझुना दिखाते हुए कहा कि यह झुनझुना तो हिलता भी है और बजता भी है, लेकिन सरकार आरक्षण के नाम पर जो झुनझुना दिखा रही है, वह केवल हिलता है, बजता नहीं है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सामान्य वर्ग के गरीबों को निजी शिक्षण संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला सही है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 5655 वोट मिले। इनमें 72.33 फीसदी (4090 वोट) पाठकों ने माना कि सामान्य वर्ग के गरीबों को निजी शिक्षण संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला सही है। जबकि 27.67 फीसदी (1565 वोट) पाठकों ने माना कि सामान्य वर्ग के गरीबों को निजी शिक्षण संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला सही नहीं है।