अमर उजाला पोल: सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण का फैसला भाजपा को 2019 चुनाव में फायदा पहुंचाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा में श्री रघुकुल विद्यापीठ प्रांगण में आयोजित युवा शक्ति संगम कार्यक्रम में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मोदी जी ने सवर्ण आरक्षण लागू कर महासर्जिकल स्ट्राइक कर दिया है। अब कुछ बचा नहीं है। सपा, बसपा व कांग्रेस सब आउट हो गए। यदि राज्य सभा में सपा, बसपा व कांग्रेस इसका विरोध करेंगे तो साफ है कि ये सब सवर्णों का विरोध करते हैं।
बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह मंगलवार को युवा शक्ति संगम कार्यक्रम में मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में धुंध थी अब मौसम साफ हो गया है। उनका आशय आरक्षण को लेकर था।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण का फैसला 2019 चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाएगा?'
पोल के जवाब में हमें कुल 5828 वोट मिले। इनमें 66.18 फीसदी (3857 वोट) पाठकों ने माना कि सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण का फैसला 2019 चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाएगा। जबकि 33.82 फीसदी (1971 वोट) पाठकों ने माना कि सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण का फैसला 2019 चुनाव में भाजपा को फायदा नहीं पहुंचाएगा।