{"_id":"5ac0e9414f1c1bb6618b4f0b","slug":"amar-ujala-poll-china-wants-to-provoke-india-for-war-using-doklam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: दोकलम को जरिया बनाकर भारत को युद्ध के लिए उकसाना चाहता है चीन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: दोकलम को जरिया बनाकर भारत को युद्ध के लिए उकसाना चाहता है चीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Apr 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोकलम क्षेत्र में 73 दिनों तक चले गतिरोध के बाद चीन ने इस बार अरुणाचल प्रदेश के एक हिस्से में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश के किबितू इलाके के दूसरी तरफ टाटू क्षेत्र में चीन ने बुनियादी ढांचे तैयार कर लिए हैं जिनमें चीनी सेना (पीएलए) के कैंप और घर भी शामिल हैं। टाटू क्षेत्र में सैन्य सर्विलांस उपकरणों के साथ चीन ने निगरानी चौकी और चीनी दूरसंचार टॉवर भी बना लिए हैं।
विज्ञापन
हाल ही में चीन जाकर भारतीय राजदूत गौतम बंबावले द्वारा दोकलम में चीनी सैनिकों के दोबारा निर्माण कार्य करने संबंधी रिपोर्ट को खारिज करने के कुछ दिन बाद ही यहां दूरसंचार टॉवरों, सेना के कैंपों और घरों के निर्माण की बात सामने आई है।
विज्ञापन
बंबावले ने दावा किया था कि दोकलम की यथास्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एएनआई द्वारा जारी तस्वीरों में चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे इलाके में निर्माण कार्य साफ तौर पर देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में दिखाया गया है कि चीन ने किस प्रकार से टाटू में दूरसंचार के टॉवर खड़े कर लिए हैं।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या दोकलम को जरिया बनाकर चीन, भारत को युद्ध के लिए उकसाना चाहता है?'
सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 1916 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 88.41 फीसदी (1694 वोट) पाठकों ने माना कि दोकलम को जरिया बनाकर चीन, भारत को युद्ध के लिए उकसाना चाहता है। जबकि 11.59 फीसदी (222) पाठकों ने माना कि दोकलम को जरिया बनाकर चीन, भारत को युद्ध के लिए उकसाना नहीं चाहता।