{"_id":"5a9ab9aa4f1c1b9b248b7de9","slug":"amar-ujala-poll-china-soft-approach-to-terrorism-will-benefit-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: आतंकवाद पर चीन के नरम रुख से पाकिस्तान को फायदा होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: आतंकवाद पर चीन के नरम रुख से पाकिस्तान को फायदा होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Mar 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने एक बार फिर पाकिस्तान पर नरम रुख अपनाया है। चीन के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और यहां के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ कुर्बानी दी है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने बुधवार को कहा कि इस्लामाबाद ने आतंकवाद के खिलाफ जो कदम उठाए हैं उनके बारे में सभी को जानना जरूरी है।
विज्ञापन
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लु कांग ने कहा कि पाकिस्तान ने टेरर फंडिंग पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। आतंकवाद पर पाकिस्तान का रुख सख्त रहा है। चीन का कहना है कि सभी इंटरनेशनल समुदायों को पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ उठाये जा रहे कदमों पर एकमत होना होगा।
विज्ञापन
चीन के अधिकारी ने बताया कि वह पाकिस्तान के साथ बातचीत के जरिये आतंक के खिलाफ उठाये जा रहे कदमों पर उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने तहरीक ए तालिबान, लश्कर ए जांघवी, अल कायदा, हक्कानी नेटवर्क और इस्लामिक स्टेट के खिलाफ कई मिलिट्री ऑपरेशन किये हैं।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आतंकवाद पर चीन के नरम रुख से पाकिस्तान को फायदा होगा?'
सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 3191 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 78.53 फीसदी (2506 वोट) ने माना कि आतंकवाद पर चीन के नरम रुख से पाकिस्तान को फायदा होगा। जबकि 21.47 फीसदी (685) पाठकों ने माना कि आतंकवाद पर चीन के नरम रुख से पाकिस्तान को फायदा नहीं होगा।