{"_id":"5afd9b2b4f1c1bd7408b5fef","slug":"amar-ujala-poll-bjp-will-prove-majority-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: भाजपा कर्नाटक में बहुमत साबित कर पायेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: भाजपा कर्नाटक में बहुमत साबित कर पायेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 May 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गवर्नर वाजुभाई वाला ने भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया। लेकिन उन्हें इसके लिए 15 दिनों का समय मिला है।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम आने के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। भाजपा को 104 सीटें, कांग्रेस को 78, जेडीएस को 38 तो वहीं अन्य को 2 सीटें हासिल हुई हैं। लेकिन फिलहाल भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि उन्हें किसी भी हाल में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत साबित करना होगा।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या कर्नाटक विधान सभा में भाजपा बहुमत साबित कर पायेगी?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 4581 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 66.71 फीसदी (3056 वोट) पाठकों ने माना कि भाजपा कर्नाटक में बहुमत साबित कर पायेगी। जबकि 33.29 फीसदी (1525) पाठकों ने माना कि भाजपा कर्नाटक में बहुमत साबित नहीं कर पायेगी।