{"_id":"5c51af1fbdec224c974d0578","slug":"amar-ujala-poll-bjp-trying-to-make-victory-in-2019-elections-by-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 2019 चुनाव में जीत का रास्ता प. बंगाल से बनाने की कोशिश कर रही भाजपा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 2019 चुनाव में जीत का रास्ता प. बंगाल से बनाने की कोशिश कर रही भाजपा
Wed, 30 Jan 2019 07:35 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से राज्य में लोकतंत्र बहाल होगा। भाजपा अध्यक्ष ने यहां एक रैली में कहा, लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री चुने जाएंगे। लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनाव लोकतंत्र बहाल करने के लिए है।
विज्ञापन
सक्रिय राजनीति में आने के प्रियंका के फैसले का उपहास उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि एक परिवार द्वारा चलाई जाने वाली सरकार लोगों की सेवा नहीं कर सकती, बल्कि यह सिर्फ एक मजबूर सरकार दे सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, संप्रग के शासनकाल में हमने टूजी जैसे बड़े घोटाले देखे थे। अब तीसरा 'जी' (गांधी) भी आ गए हैं, अब हमारे पास प्रियंका जी (गांधी) हैं। फिर घोटाले का आकार क्या होगा? शाह ने कहा, इसलिए अब, वी (कांग्रेस) टू जी और तीसरे जी को शामिल कर कहीं अधिक भ्रष्टाचार करना चाहती है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या भाजपा 2019 चुनाव में जीत का रास्ता प. बंगाल से बनाने की कोशिश कर रही है?
पोल के जवाब में हमें कुल 4255 वोट मिले। इनमें 83.38 फीसदी (3548 वोट) पाठकों ने माना कि भाजपा 2019 चुनाव में जीत का रास्ता प. बंगाल से बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि 16.62 फीसदी (707 वोट) पाठकों ने माना कि भाजपा 2019 चुनाव में जीत का रास्ता प. बंगाल से बनाने की कोशिश नहीं कर रही है।