{"_id":"5889ed744f1c1b5c02cf678c","slug":"amar-ujala-poll-bjp-promise-for-ram-mandir-in-ayodhya-does-not-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: भाजपा के राम मंदिर बनवाने के दावे में दम नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: भाजपा के राम मंदिर बनवाने के दावे में दम नहीं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Jan 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या का राम मंदिर बने, इस मुद्दे से देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है, लेकिन लोगों की यह आस्था क्या भाजपा के राम मंदिर बनवाने के दावे पर उसके लिए सहानुभूति के वोटों में परिवर्तित हो सकती है? यह बड़ा सवाल है। ज्यादातर लोग भाजपा के राम मंदिर बनवाने के दावे से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं, दरअसल, अमर उजाला के ऑनलाइन पोल के जरिए सामने आंकड़े खुद ही बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी चुनाव से ठीक पहले पत्रकारों के सवालों के जवाब में यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी के लिए राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। चुनाव बाद मंदिर बनेगा। इस बाबत अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल कराकर पाठकों की राय लेनी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या राम मंदिर बनवाने के भाजपा के दावे में दम है?
विज्ञापन
सबसे ज्यादा 56.86 फीसदी (10,368) पाठकों ने कहा कि भाजपा के दावे में दम नहीं है। 40.38 फीसदी (7363) पाठकों ने माना कि बीजेपी जो कह रही है, वह वैसा ही करेगी, यानी राम मंदिर बनेगा। वहीं, 2.76 फीसदी (504) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 18,235 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन