फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: BCCI should be under RTI Act

अमर उजाला पोल: पाठकों की राय- BCCI को RTI के अंतर्गत लाना सही

Fri, 20 Apr 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: BCCI should be under RTI Act

क्रिकेट को दुनिया में ऊंचाई देने वाला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी कमाई और खर्च से अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता हासिल कर चुका है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट को रोमांचित करने वाला ये बोर्ड दुनिया भर में अपने प्रशासनिक ताकत के लिए जाना जाता है। ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट बल्कि दुनिया में बीसीसीआई अपनी संस्थात्मक मजबूती का उदाहरण है। 

विज्ञापन


ऐसे में गुरुवार को अमर उजाला डॉट कॉम द्वारा पूछे गए सवाल 'क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सूचना का अधिकार कानून के अंतर्गत लाना सही है?' पर पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस सवाल पर 2,155 पाठकों ने अपनी राय हमें भेजी है। लेकिन ये बात साफ है कि लोग चाहते हैं कि बोर्ड को RTI के दायरे में रखने की जरूरत है।  91.09% लोगों ने पूछे गए इस सवाल पर अपना उत्तर हां में दिया है। वहीं 8.91% लोगों का विश्वास बीसीसीआई को स्वतंत्र रखने में है। 
विज्ञापन


बता दें कि विधि आयोग ने गुरुवार को कहा था कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। आयोग ने स्पष्ट करते हुए कहा था कि यह लोक प्राधिकार की परिभाषा में आता है और इसे सरकार से अच्छा खासा वित्तीय लाभ मिलता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उच्चतम न्यायालय ने जुलाई 2016 में आयोग से इस बारे में सिफारिश करने के लिये कहा था कि क्रिकेट बोर्ड को सूचना का अधिकार कानून के तहत लाया जा सकता है या नहीं। पारदर्शिता लाने के लिए क्रिकेट बोर्ड को आरटीआई के तहत लाने की लंबे वक्त से मांग होती रही है। 


अमर उजाला पोलिंग पाठकों की सहभागिता से विशेष विषयों पर स्पष्ट राय निकालने की एक कोशिश है। अमर उजाला पोल के साथ आप जुड़े रहें क्योंकि आपकी राय से ही देश को मिलेगी नई दिशा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed