फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: bad arrangement is responsible for Rout in Mayawati's rally

अमर उजाला पोल: मायावती की रैली में भगदड़ के लिए आयोजन में बदइंतजामी जिम्मेदार

Mon, 10 Oct 2016 05:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Oct 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: bad arrangement is responsible for Rout in Mayawati's rally

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती की रैली में मची भगदड़ के बाद दो की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें तीन लोगों की हालत नाजुक बताई गई। इस बीच मृतकों को अखिलेश सरकार और मायावती की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया। जहां सीएम अखिलेश ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की वहीं मायावती की ओर से 5-5 लाख रुपये देने का वायदा किया गया।

विज्ञापन


बताते चलें कि मायावती की रैली में लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक में प्रदेश भर से भीड़ उमड़ी थी। रैली खत्म होते ही लोग मेनगेट की तरफ दौड़े। पुलिस के मुताबिक, भगदड़ में कई लोग लड़खड़ा कर गिरे और अन्य उन्हें रौंदते हुए भागने लगे। लोगों के साथ हुए हादसे के बाद अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल किया कि लखनऊ में मायावती की रैली के दौरान मची भगदड़ के लिए कौन जिम्मेदार है?
विज्ञापन


इस पोल में कुल तीन विकल्प दिए गए पहला है राजनीतिक साजिश, दूसरा प्रशासनिक लापरवाही और तीसरा आयोजन में बदइंतजामी। इसमें कुल 5,053 पाठकों ने हिस्सा लिया, जिसमें सबसे ज्यादा 50.70 फीसद यानी 2,562 लोगों ने आयोजन में बदइंतजामी को जिम्मेदार माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही 28.60 फीसद यानी 1,445 पाठकों ने पहले विकल्प को चुना जिनके हिसाब से राजनीतिक साजिश इस भगदड़ के लिए जिम्मेदार है। 20.70 फीसद यानी 1,046 पाठकों ने दूसरे विकल्प को चुना जिनके मुताबिक प्रशासनिक लापरवाही वजह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed