{"_id":"57fb7d5d4f1c1b695228eb69","slug":"amar-ujala-poll-bad-arrangement-is-responsible-for-rout-in-mayawati-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: मायावती की रैली में भगदड़ के लिए आयोजन में बदइंतजामी जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: मायावती की रैली में भगदड़ के लिए आयोजन में बदइंतजामी जिम्मेदार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Oct 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती की रैली में मची भगदड़ के बाद दो की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें तीन लोगों की हालत नाजुक बताई गई। इस बीच मृतकों को अखिलेश सरकार और मायावती की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया। जहां सीएम अखिलेश ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की वहीं मायावती की ओर से 5-5 लाख रुपये देने का वायदा किया गया।
विज्ञापन
बताते चलें कि मायावती की रैली में लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक में प्रदेश भर से भीड़ उमड़ी थी। रैली खत्म होते ही लोग मेनगेट की तरफ दौड़े। पुलिस के मुताबिक, भगदड़ में कई लोग लड़खड़ा कर गिरे और अन्य उन्हें रौंदते हुए भागने लगे। लोगों के साथ हुए हादसे के बाद अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल किया कि लखनऊ में मायावती की रैली के दौरान मची भगदड़ के लिए कौन जिम्मेदार है?
विज्ञापन
इस पोल में कुल तीन विकल्प दिए गए पहला है राजनीतिक साजिश, दूसरा प्रशासनिक लापरवाही और तीसरा आयोजन में बदइंतजामी। इसमें कुल 5,053 पाठकों ने हिस्सा लिया, जिसमें सबसे ज्यादा 50.70 फीसद यानी 2,562 लोगों ने आयोजन में बदइंतजामी को जिम्मेदार माना।
विज्ञापन
वही 28.60 फीसद यानी 1,445 पाठकों ने पहले विकल्प को चुना जिनके हिसाब से राजनीतिक साजिश इस भगदड़ के लिए जिम्मेदार है। 20.70 फीसद यानी 1,046 पाठकों ने दूसरे विकल्प को चुना जिनके मुताबिक प्रशासनिक लापरवाही वजह रही है।