{"_id":"5beaef38bdec2269a92b6fbe","slug":"amar-ujala-poll-american-public-will-not-choose-president-donald-trump-again-for-the-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: अमेरिकी जनता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा इस पद के लिए नहीं चुनेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: अमेरिकी जनता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा इस पद के लिए नहीं चुनेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा यानी कांग्रेस के लोवर चेंबर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर कब्जा कर लिया है। अमेरिकी कांग्रेस में प्रतिनिधि सभा की कुल 435 सीटों में से 218 के बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी ने 245 के करीब सीटें जीती हैं। इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए करारा झटका माना जा रहा है। हालांकि उनकी रिपब्लिकन पार्टी का उच्च सदन सीनेट में नियंत्रण बना रह सकता है।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या अमेरिकी जनता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा इस पद के लिए चुनेगी?'
पोल के जवाब में 70.9 फीसदी पाठकों ने माना कि अमेरिकी जनता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा इस पद के लिए नहीं चुनेगी, जबकि 29.1 फीसदी पाठकों ने कहा कि अमेरिकी जनता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा इस पद के लिए चुनेगी।