फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: alliance will give possitive impacts to congress in UP election

अमर उजाला पोल: सपा से गठबंधन यूपी चुनाव में कांग्रेस को देगा फायदा

Wed, 18 Jan 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: alliance will give possitive impacts to congress in UP election

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी समेत सभी पार्टियों जोरों से तैयारी कर रही हैं। एक तरफ सपा में उठी कलह का अंत दिखा तो दूसरी तरफ उसके कांग्रेस के साथ गठबंधन के रास्ते भी साफ होते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


सपा और कांग्रेस के गठबंधन की कयास इससे भी दूर हो रही हैं क्योंकि यूपी चुनाव में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर कहा कि ये हो भी सकता है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अख‌िलेश के नेतृत्व में बीजेपी के ख‌िलाफ कांग्रेस-सपा से गठबंधन करेगी।
विज्ञापन


लेकिन इस गठबंधन की बात फैलते ही कांग्रेस में नाराजगी का माहौल दिखने लगा है। कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्ष‌ित ने कहा, गठबंधन में दो सीएम उम्मीदवार नहीं हो सकते। अब मैं मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार नहीं हूं। उन्होंने कहा क‌ि अख‌िलेश के समर्थन में आयोग के फैसले का स्वागत करती हूं। शीला ने बीजेपी पर न‌िशाना साधा और कहा क‌ि भाजपा एक साम्प्रदाय‌िक पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के सपा से हाथ मिलने पर यूपी चुनाव में और सस्पेंस बन गया है। इसी पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। पोल में सवाल पूछा, 'यूपी चुनाव: गठबंधन करने से इन दोनों पार्टियों में किसे ज्यादा फायदा होगा?'


पोल में कुल 8,247 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 52.95 फीसदी यानि 4,367 पाठकों ने माना कि इससे कांग्रेस को फायदा होगा। वहीं 47.05 फीसदी यानि 3,880 पाठकों ने माना कि इससे सपा को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed