{"_id":"5c76aaf0bdec223c5d7e4455","slug":"amar-ujala-poll-after-indian-action-pakistan-will-not-stop-complicating-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: भारतीय कार्रवाई के बावजूद आतंकवादियों को पालना-पोसना बंद नहीं करेगा पाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: भारतीय कार्रवाई के बावजूद आतंकवादियों को पालना-पोसना बंद नहीं करेगा पाक
Wed, 27 Feb 2019 08:51 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 27 Feb 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर जैश के अड्डे पर हमला किया था। सरकारी सूत्रों ने दावा किया था कि इस हमले में 350 से ज्यादा आतंकी मारे गए। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह बेहद अफसोसजनक है कि पाकिस्तान का राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व लगातार अपनी सरजमीं पर आतंकियों की मौजूदगी से इनकार करता रहा है। पाकिस्तान को पुलवामा हमले में जैश की संलिप्तता संबंधी पुख्ता सुबूत से युक्त डोजियर सौंपा गया है।
विज्ञापन
इसमें पाकिस्तान में मौजूद जैश के ठिकानों और इसके आतंकी सरगनाओं की भी जानकारी शामिल है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से कहा कि भारत को उम्मीद है कि वह अपनी सरजमीं पर मौजूद आतंकियों और आतंकी गुटों के खिलाफ तत्काल और विश्वसनीय कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान आतंकवादियों को पालना-पोसना बंद करेगा?'
पोल के जवाब में हमें कुल 7,171 वोट मिले। इनमें 84.72 फीसदी (6,075 वोट) पाठकों ने माना कि भारतीय कार्रवाई के बाद भी पाकिस्तान आतंकवादियों को पालना-पोसना बंद नहीं करेगा, जबकि 15.28 फीसदी (1,096 वोट) पाठकों ने कहा कि भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान आतंकवादियों को पालना-पोसना बंद कर देगा।