फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll 78 percent of the people said Raj Thackeray should take over the reins of Shiv Sena Latest News Update

Amar Ujala Poll: 78 फीसदी लोगों ने कहा- राज ठाकरे को संभालनी चाहिए शिवसेना की बागडोर, अमर उजाला के पोल में जनता ने रखी राय

Thu, 07 Jul 2022 07:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Jul 2022 07:54 PM IST
सार

अमर उजाला ने अपने पाठकों से पूछा कि क्या शिवसेना की बागडोर राज ठाकरे को संभालनी चाहिए? इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने जवाब दिया।

विज्ञापन
Amar Ujala Poll 78 percent of the people said Raj Thackeray should take over the reins of Shiv Sena Latest News Update
Amar Ujala Poll - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच अब शिवसेना के भविष्य को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के बीच शिवसेना को लेकर बवाल मचा हुआ है। विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान भी दोनों गुटों ने अपना-अपना व्हिप जारी कर पार्टी दावा पेश किया था। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस बीच अमर उजाला ने अपने पाठकों से पूछा कि क्या शिवसेना की बागडोर राज ठाकरे को संभालनी चाहिए? इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने जवाब दिया। पोल में हमने पाया कि करीब 78 फीसदी लोग मानते हैं कि राज ठाकरे को शिवसेना की बागडोर संभालनी चाहिए। वहीं, 22 फीसदी लोग इसके पक्ष में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिंदे गुट ने उद्धव पर लगाए थे आरोप
इससे पहले शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व के मुद्दे से समझौता करने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि उद्धव ने कांग्रेस-एनसीपी से गठबंधन कर बाला साहेब और शिवसेना के हिंदुत्व के मुद्दे को ताक पर रख दिया। इससे कांग्रेस और एनसीपी तो मजबूत होती गई, लेकिन शिवसेना को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

राज ठाकरे हिंदुत्व के मुद्दे पर उद्धव से भिड़े
हाल ही में महाराष्ट्र में उठे लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा के मुद्दे के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को अल्टीमेटम दे दिया था। मनसे प्रमुख ने कहा था कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद हो जाने चाहिए, नहीं तो हम लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। यह एक सामाजिक मुद्दा है, धार्मिक नहीं। मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं, हम इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे, आपको जो करना है कीजिए। ऐसे में राज ठाकरे को कुछ लोग राज्य में हिंदुत्व के चेहरे के रूप में देख रहे हैं और उद्धव की जगह शिवसेना का नेतृत्व करते देखना चाहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed