आगरा में अमर उजाला काव्य महाकुंभ का कुछ देर में होगा आग़ाज़, उत्साह पूरे शबाब पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहब्बत की नगरी काव्य लहरियों से सराबोर होने हो तैयार है। भीगा-भीगा मौसम होने के बावजूद लोगों का उत्साह उफान पर है। कवि सम्मेलन और मुशायरे को पसंद करने वालों के लिए अमर उजाला का 'काव्य महाकुंभ' आगरा में कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। एमजी रोड पर स्थित सूर सदन में होने वाले इस आयोजन में देश भर के बड़े कवि और शायर एकत्रित हो रहे हैं। शाम 6 बजे से होने वाले इस विशाल मुशायरे-कवि सम्मेलन में देश के ये प्रतिष्ठित कवि और शायर अपनी रचनाएं पेश करेंगे।
काव्य के इस महाकुंभ में गोपाल दास नीरज, हरि ओम पवार, संतोष आनंद, राहत इंदौरी, सोम ठाकुर, सबीना अदीब, कीर्ति काले और प्रदीप चौबे जैसे दिग्गज कवि और शायर मौजूद होंगे। इसके अलावा कई नए हस्ताक्षर भी अपनी कविताओं से आपको मंत्रमुग्ध करेंगे। कविता और गजल की दुनिया के ये वो नाम है जिन्हें सुनने के लिए आप हमेशा उत्सुक रहते हैं। देश के साथ दुनिया भर में रचना पाठ कर चुके ये कवि और शायर अपनी नई रचनाओं से आपको गदगद करेंगे।
काव्य जगत के इस कार्यक्रम में अमर उजाला अपने लाखों पाठकों को एक और तोहफा देना जा रहा है। इस आयोजन में काव्य को समर्पित एक माइक्रोसाइट 'amarujala.com/kavya' को भी औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस माइक्रोसाइट में भारत और विश्व की श्रेष्ठ काव्य रचनाएं मौजूद होंगी। साथ ही काव्य से जुड़े कई नए तरह के कॉलम यहां आपको पढ़ने को मिलेंगे।
अमर उजाला पाठकों के लिए अच्छी बात यह है कि आप भी अपनी रचनाएं यहां भेज सकते हैं। काव्य की इस साइट में दिग्गज कवियों और शायरों के अलावा आपकी रचनाओं को भी जगह मिलेगी। अमर उजाला आपकी लेखनी को एक बड़ा प्लेटफॉर्म देगा। आपकी रचना लाखों लोगों तक हमारी वेबसाइट के माध्यम से पहुंचेगी। काव्य जगत से जुड़ी हर हलचल के बारे में जानकारी आप इस साइट के जरिए पा सकते हैं और आप अपने आयोजन की जानकारी हमें दे भी सकते हैं।