फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Competition started express your love for country

मां तुझे प्रणाम: अभियान में भेजें प्रविष्टियां, मिस्ड कॉल करें और प्रतियोगिता में लें हिस्सा

Sun, 24 Jul 2022 07:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 24 Jul 2022 07:59 AM IST
सार

अमर उजाला के अभियान के लिए 15 अगस्त तक प्रविष्टियां भेजी जा सकेंगी। खास बात यह है कि इस वर्ष चुनिंदा विजेताओं के लिए तीन लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Competition started express your love for country
अमर उजाला अभियान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला का अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ शुरू हो चुका है। चित्रकारी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में प्रविष्टियां मिल रही हैं।15 अगस्त प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख है। आप भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विजेता बन सकते हैं। चुनिंदा विजेताओं को तीन लाख रुपये के नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता 10 से 18 वर्ष और 18 से ऊपर आयु वर्ग के लिए होगी।

विज्ञापन


इस तरह कर सकते हैं भागीदारी

  • अपने मोबाइल से 9982997577 पर मिस्ड कॉल करें। आपके पास एसएमएस के माध्यम से लिंक आएगा। लिंक पर जाकर अमर उजाला मोबाइल एप डाउनलोड कर आप प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। खबर या विज्ञापन में दिए गए क्यू आर कोड को स्कैन कर भी लिंक प्राप्त किया जा सकता है।
  • विज्ञापन
  • इस प्रतियोगिता में व्हाट्सएप अथवा ईमेल के माध्यम से प्रतिभाग नहीं किया जा सकता। 
  • अपने कंप्यूटर तथा लैपटॉप के माध्यम से https://www.amarujala.com/tags/mtp साइट पर जाकर रजिस्टर कर भी प्रतिभागिता कर सकते हैं।   
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


प्रतियोगियों के सवाल और जवाब
सवाल- ड्राइंग अथवा पेंटिंग के लिए किस प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं? मसलन चार्ट पेपर, आर्ट शीट, कैनवास, इत्यादि।
जवाब- किसी भी सामग्री का इस्तेमाल कर ड्राइंग अथवा पेंटिंग बनाई जा सकती है।

सवाल- क्या एक व्यक्ति एक से अधिक एंट्री भेज सकता है ?
जवाब- एक व्यक्ति एक से अधिक एंट्री नहीं भेज सकता। एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही बार रजिस्टर किया जा सकता है।

सवाल- फोटोग्राफी में कोई थीम होनी चाहिए क्या, मसलन कोई स्मारक, शहर, घटना ?
जवाब- आजादी के 75 वर्ष को अपने नजरिये से दर्शाते हुए कोई फोटोग्राफ भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed