{"_id":"6928a28aff32d3574e054b9b","slug":"amar-ujala-get-favorite-news-feeds-india-and-world-digital-freedom-never-miss-big-breaking-and-news-analysis-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala APP: सबसे तेज एप, आपके शहर की खबरें, ई-पेपर, रिवॉर्ड्स समेत और भी बहुत कुछ...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala APP: सबसे तेज एप, आपके शहर की खबरें, ई-पेपर, रिवॉर्ड्स समेत और भी बहुत कुछ...
Fri, 28 Nov 2025 12:42 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:42 AM IST
सार
अमर उजाला एप को तकनीक के आधुनिक पैमानों पर तैयार किया गया है, जिससे खबरें बेहद तेजी से लोड होती हैं। एप का इंटरफेस हल्का है, जिससे यह कम डेटा में भी आसानी से लोड हो जाता है। ब्रेकिंग न्यूज के लिए रियल टाइम पुश नोटिफिकेशन मिलते हैं, जो घटनाओं के होते ही आपके मोबाइल पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला एप डाउनलोड करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमर उजाला एप अब खबरों की दुनिया में आपका सबसे भरोसेमंद साथी है। यह सबसे तेजी से लोड होता है ताकि आप बिना किसी रुकावट के तुरंत खबरें पा सकें। यह सिर्फ देश-दुनिया की खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि हाइपरलोकल न्यूज सुविधा के साथ आपके अपने शहर की ताजा खबरें भी आप तक पहुंचाता है। इसके अलावा यह आपकी पसंद के अनुरूप पर्सनलाइज्ड न्यूज फीड देता है और डिजिटल सुविधा के साथ ई-पेपर पढ़ने का सुकून देता है।
विज्ञापन
1. सबसे तेज खबरें, हर सेकंड की रफ्तार आपके हाथ में
अमर उजाला एप को तकनीक के आधुनिक पैमानों पर तैयार किया गया है, जिससे खबरें बेहद तेजी से लोड होती हैं। एप का इंटरफेस हल्का है, जिससे यह कम डेटा में भी आसानी से लोड हो जाता है। ब्रेकिंग न्यूज के लिए रियल टाइम पुश नोटिफिकेशन मिलते हैं, जो घटनाओं के होते ही आपके मोबाइल पर पहुंच जाते हैं। धीमे इंटरनेट या भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में भी एप आसानी से काम करता है, ताकि आप किसी बड़ी खबर से कभी पीछे न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. हाइपरलोकल न्यूज - आपके शहर की सबसे सही खबर
अमर उजाला का सबसे बडा मजबूत पक्ष है हाइपरलोकल कवरेज, जो सीधे आपके शहर की नब्ज पकड़ता है। एप में 100 से अधिक शहरों के लिए समर्पित लोकल फीड है, जिससे आप अपने शहर की खबरें पढ़ सकते हैं। शहर में होने वाली घटनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट, वीडियो बाइट और फोटो गैलरी के जरिए विस्तृत कवरेज मिलता है।
3. आपकी पसंद की न्यूज फीड
यह एप आपके पढ़ने के व्यवहार को समझकर आपके लिए पूरी तरह पर्सनलाइज्ड न्यूज अनुभव तैयार करता है। आप राजनीति, खेल, बॉलीवुड, टेक, हेल्थ, बिजनेस जैसी कई श्रेणियों में से अपनी रुचि चुन सकते हैं। 'For You' सेक्शन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी पढ़ने की आदतों को पहचानकर आपको वही खबरें दिखाता है, जो आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। इससे अनचाही खबरें हट जाती हैं और आपका न्यूज अनुभव छोटा, स्मार्ट और आपके मुताबिक बन जाता है। यह आपका समय बचाता है और आपको वही कंटेंट मिलता है, जो आपके लिए जरूरी है।
4. ई-पेपर: अखबार जैसा अनुभव, डिजिटल दुनिया की आजादी
अमर उजाला का ई-पेपर सेक्शन पाठकों को अखबार पढ़ने का वही भरोसेमंद अनुभव देता है। हर सुबह सभी प्रिंट संस्करण उसी स्वरूप में उपलब्ध हो जाते हैं, जैसा आप कागज पर पढ़ते हैं। छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 22 संस्करणों तक पहुंच, यानी आप कही भी हों, अपना होम एडिशन आसानी से पढ़ सकते हैं। इसमें 100 से अधिक शहरों का ई-पेपर और 180 जिलों का व्यापक कवरेज आपको मिलता है। ई-पेपर को पेज-दर-पेज, जूम फीचर के साथ, साफ गुणवत्ता में पढ़ सकते हैं। पुराने ई-पेपर का आर्काइव भी उपलब्ध है, जिससे संदर्भित खबरें ढूंढना आसान होता है।
5. अमर उजाला फर्स्ट
यह फीचर अमर उजाला एप को बाकी न्यूज एप से अलग बनाता है। यहां एप आपको सक्रिय रूप से जोड़े रखता है। न्यूज पढ़ने, वीडियो देखने, क्विज खेलने और एप पर समय बिताने से आप पॉइंट्स हासिल करते हैं। ये पॉइंट रिवॉर्ड में बदल सकते हैं और फिर आपको आकर्षक गिफ्ट वाउचर मिल सकते हैं।
एप डाउनलोड करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें